कोरोना-कथा

       

   

कोरोना ने जुल्म किया है, छीन लिया सबका रोटी।
उसका भी निवाला छीना जो भक्षण, करते थे बोटी।

दूर किया अपनों से इसनेक्या दूर कभी अपने होंगे?
चूर-चूर होकर बिखरेंगे वो, जो कोरोना के सपने होंगे।

ईश्वर की रचना मानव पर, बन के कहर है टूट पड़ा।
निर्जीव जगत का प्राणी येआफत बनकर फूट पड़ा।

पर जरा सोंचकर देखें तोइसे पाएँगे प्रभु की लीला।
संतुलन धरा का बिगड़ा है, यह दूर उसे करने वाला।

भूल गए सत्कर्म श्रेष्ठ सब, जिसे ग्रंथों ने बतलाया है।
भारत की पावन भूमि नेहमको जीना सिखलाया है।

नीति पुरातन नर तन को, अपनाना होगा जीवन में ।
विश्वगुरू निश्चय ही बनेंगेजग के उजड़े हुए चमन में।

वर्षों से चाहत थी हमेंसरिता हम स्वच्छ न कर पाए।
ये विपदा है आन पड़ी, आकर अब निर्मल जल पाएँ।

दूर क्षितिज में खड़ा हिमालयहमसे खुद ही कहता है।
हम दोनों के बीच में शायदबाधा न अब कोई रहता है।

सब मिलकर संकल्प लें, यह भूमि जो सबसे बेहतर है।
अपनी बिसरी परम्परा को, कायम रखना श्रेयष्कर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.