शिवजी हैं भोले भण्डारी,
मोहे उनके दर्शन करा दो जी।
दर्शन करा दो, मोहे दर्शन करा दो,
शिवजी के महिमा बड़ा भारी।
मोहे उनके दर्शन करा दो जी।
शिवजी हैं भोले भण्डारी............
अंग विभूति गले रुद्रमाला,
शिव के वसन हैं बाघम्बर के छाला।
नंदी हैं शिव के सवारी,
मोहे उनके दर्शन करा दो जी।
शिवजी हैं भोले भण्डारी............
दीनन के पालक, शिव पातक के नाशक,
खुद ही शिव दानी और खुद ही शिव याचक।
अइसन वो -२, दुखिया दुखहारी,
मोहे उनके दर्शन करा दो जी।
शिवजी हैं भोले भण्डारी............
Do leave your comment.