जय माता दी, जय माता दी,
प्रेम से बोलो जय माता दी ||
जय माता दी ...........
माता की महिमा अपार है बड़ी,
नैया संभालो मँझधार में खड़ी |
द्वार तेरे चलकर मैं आया न कभी,
चरणों की भक्ति मैं पाया न कभी |
विपदाएँ मुझपर अब आन है पड़ी |
नैया संभालो............ जय माता दी ...........
मैया अपने लाल को प्यार कर दो ||
साथ तेरा – मेरा ये छूटे न कभी,
आस का बंधन माँ टूटे न कभी |
बीती उमरिया घड़ी हर घड़ी |
नैया संभालो............ जय माता दी ...........


Do leave your comment.